• 06/01/2023

मौसम: CG में इस दिन से शुरु होगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम: CG में इस दिन से शुरु होगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Spread the love

छत्तीसगढ़ में अब कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री की गिरावट होने की आशंका है। प्रदेश में तापमान गिरने के साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ में सुबह घना कोहरा छाए रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार दिन के न्यूनतम पारे में 3 डिग्री और रात के पारे में 5 डिग्री से ज्यादा गिरावट की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी रातें सर्द रहेंगी, यहां पारा 10 से 11 डिग्री पर रहने की संभावना है। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री पहुंच सकता है। ऐसे में प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार सुबह सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। जगदलपुर में 17.2, रायपुर में 16.4, दुर्ग में 15 और राजनांदगांव में 15 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Related post

ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी

ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल…

Spread the love00 374.96 लाख की लागत से तैयार जल संरचना बनी सिंचाई, निस्तारी और मवेशियों के पेयजल का आधार रायपुर।…
राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : मुख्यमंत्री साय

राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी…

Spread the love00 बार-बार जनता से ठुकरायी जा रही कांग्रेस अब देश के संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने पर आमादा 00…
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार: मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ…

Spread the love00 अंतागढ़ के लामकन्हार में सुनी मन की बात की 138वीं कड़ी 00 प्रधानमंत्री मोदी ने की छत्तीसगढ़ के…