• 10/11/2024

चरित्र शंका के चलते अपनी ही बहन को उतारा मौत के घाट, एंबुलेंस नहीं मिलने पर युवती को ठेले में लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन

चरित्र शंका के चलते अपनी ही बहन को उतारा मौत के घाट, एंबुलेंस नहीं मिलने पर युवती को ठेले में लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन
Spread the love

जबलपुर के कटंगी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने अपनी ही 14 साल की बहन पर चरित्र शंका में चाकू से हमला कर दिया। और घायल नाबालिग को समय पर एम्बुलेंस ना मिलने से उसकी मौत हो गई।

दरअसल कटंगी में रहने वाला कृष्णा अपनी बहन के चरित्र को लेकर आये दिन उसके साथ मारपीट करता था और जिस लड़के से उसकी बहन बात करती थी। उसके साथ बात करने से मना करता था। इसी बात को लेकर रविवार की सुबह भाई बहन में विवाद हुआ। और इस दौरान भाई ने बहन पर चाकू से हमला कर दिया।

जिसके बाद घायल नाबालिग को इलाज के लिए पिता ने 108 एम्बुलेंस के लिए संपर्क किया। लेकिन वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। जिसके बाद पिता बेटी को हाथ ठेले में डालकर कटंगी के उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जिसके बाद लड़की को जबलपुर रेफर किया गया। लेकिन इलाज के पहले ही लड़की ने दम तोड़ दिया।

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…