• 27/07/2024

मानसून के साथ बीमारियों की भी एंट्री, बारिश में जोड़ों के दर्द से हो रहे परेशान.. तो इस तरह रखिए अपना ध्यान

मानसून के साथ बीमारियों की भी एंट्री, बारिश में जोड़ों के दर्द से हो रहे परेशान.. तो इस तरह रखिए अपना ध्यान
Spread the love

मानसून ने सिर्फ लोगों के लिए राहत लेकर आता है, बल्कि ये कई तरह की बीमारियों का कारण भी बनता है।इसके चलते बारिश के मौसम में कई लोगों को दर्द और तकलीफ का सामना भी करना पड़ता है। खासकर उन लोगों को जिनको जोड़ो में दर्द की समस्या है।बारिश के मौसम के दौरान जोड़ों और हड्डियों में दर्द और मांसपेशियों में अकड़न की समस्या होने लगती है।अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आप बिना दवाई के दर्द से राहत पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना; भाई की पोर्न की आदत ने बहन को बनाया हवस का शिकार मां के सामने ही गला दबाकर करदी हत्या

इसके अलावा बारिश के सीजन में जोड़ो में दर्द बढ़ सकता है और डिहाइड्रेशन भी हो सकता है।वहीं, अगर आपको गठिया की समस्या है तो मानसून में आपकी तकलीफ में और ज्यादा इजाफा होगा। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मेयर एजाज ढेबर पर FIR; पुलिस से मारपीट और गाली गलौज का गंभीर आरोप 

 

अगर आपको जोड़ों में तकलीफ है तो डेली एक्सरसाइज करें। यह आपको जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाती है।बता दें कि जोड़ों के दर्द के लिए आप एरोबिक्स, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, साइकिलिंग, योग और मॉर्निंग वॉक भी कर सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि एक्सरसाइज ज्यादा न करें। वरना इससे नुकसान भी हो सकता है। साथ ही एक्सरसाइज करने से पहले फिजियोथेरेपिस्ट सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी वर्कर्स की होगी भर्ती! विधानसभा में भी मंत्री राजवाड़े ने दिए थे संकेत

मीठा और तला हुआ खाने से बचें

जोड़ों के दर्द के दौरान मीठा, बेकरी प्रोडक्ट, पैकेज्ड फूड, तला हुआ खाना और किसी तरह का जंक फूड खाने से बचें। इस तरह के फूड आपका दर्द बढ़ सकते हैं। इसकी जगह डाइटमें कैल्शियम और प्रोटीन युक्त आहार को शामिल करें। कई बार विटामिन डी और बी 12 की कमी से भी जोड़ो में दर्द होने लगता है।

 

विटामिन ई से भरपूर आहार लें

इसके अलावा जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप विटामिन ई का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए एवोकाडो, जामुन, हरी सब्जियां , बीज और मछली जैसी चीजें खाएं। बता दें कि विटामिन ई आपके जोड़ों के दर्द के साथ आपकी स्किन सेल का भी ख्याल रखता है।

Related post

ज्यादा चाय पीने की आदत बढ़ाता है कैंसर का जोखिम, इन चीजों को अपनाकर रह सकते हैं आप सेहतमंद

ज्यादा चाय पीने की आदत बढ़ाता है कैंसर का…

Spread the loveदुनियाभर में कैंसर के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीमारी की चपेट में लगभग हर उम्र…
अगर आपको होती हैं ये 9 परेशानियां, तो आप हो सकते हैं खून की कमी के शिकार

अगर आपको होती हैं ये 9 परेशानियां, तो आप…

Spread the loveआज के समय में एनीमिया यानी खून की कमी की शिकायत बहुत से लोगों को होती है। इसकी मुख्य…
कच्चा पपीता है गुणों का खजाना, पेट से संबंधित इन सभी बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज

कच्चा पपीता है गुणों का खजाना, पेट से संबंधित…

Spread the loveरायपुर। पपीता को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पपीते को आयुर्वेद में एक औषधि के रूप…