• 28/07/2026

अब जेब में आएंगे प्लास्टिक के नोट! 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोटों को मिली मंजूरी

अब जेब में आएंगे प्लास्टिक के नोट! 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोटों को मिली मंजूरी
Spread the love

नई दिल्ली। देश में नोटों के इस्तेमाल का तरीका जल्द बदल सकता है। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोटों का परीक्षण शुरू किया जाएगा। सफल रहने पर इन्हें आम चलन में शामिल किया जा सकता है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती चरण में 10 रुपये और 20 रुपये के 100-100 करोड़ पॉलीमर नोट फील्ड ट्रायल के लिए जारी किए जाएंगे। इस परीक्षण में यह देखा जाएगा कि अलग-अलग मौसम और परिस्थितियों में ये नोट कितने टिकाऊ साबित होते हैं।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुराने कागजी नोटों को बंद करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। पॉलीमर और कागजी नोट दोनों ही बाजार में चलते रहेंगे। आरबीआई के अनुसार, छोटे मूल्य के नोटों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है, जिससे वे जल्दी खराब हो जाते हैं। पॉलीमर नोट पानी, गंदगी और फटने जैसी समस्याओं के मुकाबले ज्यादा मजबूत होते हैं। इसके अलावा इनमें बेहतर सुरक्षा फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जिससे नकली नोटों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो आने वाले समय में भारतीय करेंसी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related post

दीदी के गोठ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी

दीदी के गोठ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर…

Spread the love00 कल आकाशवाणी से होगा प्रसारण, महिलाएं साझा करेंगी अपने अनुभव रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के…
मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी

मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन,…

Spread the loveरायपुर :-  एमसीबी जिला के मुकुंदपुर से बलसोत्ता को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित वृहद पुल का भूमिपूजन बुधवार को कोड़िया…
स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल…

Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा व महापौरों ने ग्रहण किया राष्ट्रीय…