• 28/11/2025

पीएम मोदी पहुंचे रायपुर: एयरपोर्ट में राज्यपाल, गृहमंत्री शाह, डॉ. रमन और सीएम साय ने किया स्वागत

पीएम मोदी पहुंचे रायपुर: एयरपोर्ट में राज्यपाल, गृहमंत्री शाह, डॉ. रमन और सीएम साय ने किया स्वागत
Spread the love

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम लगभग पौने आठ बजे रायपुर पहुंचे। उनका स्वागत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह, सीएम विष्णुदेव साय भी पहुंचे थे।

कृषि मंत्री राम विचार नेताम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी रायपुर एयरपोर्ट पहुँचे थे। उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में शुक्रवार से डीजीपी- आईजी कॉन्फ्रेंस शुरू हो गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे। जहां पर वे 29 और 30 नवंबर को डीजीपी- आईजी कांफ्रेंस में शामिल होंगे। वहीं पीएम मोदी कांफ्रेंस का समापन भी करेंगे। प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार, पीएम मोदी सबसे पहले शुक्रवार रात माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

स्पीकर हाउस में रुकेंगे पीएम मोदी
एयरपोर्ट से सीधे वे नवा रायपुर स्थित स्पीकर हाउस रवाना होंगे। शनिवार सुबह 8.15 से रात 8.30 तक डीजीपी आईजीपी कांफ्रेंस में शामिल होंगे। इस सम्मलेन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद का मुकाबला, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी। साथ ही ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप तैयार की जाएगी। पीएम मोदी रविवार को कांफ्रेंस का समापन करेंगे।

Related post

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट…

Spread the loveरायपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी…
नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल

नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की…

Spread the loveवित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात रायपुर- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से रायपुर स्थित उनके…
CG – चेन स्नेचिंग गैंग का आतंक! मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन लूटी, कार सवार फरार…

CG – चेन स्नेचिंग गैंग का आतंक! मॉर्निंग वॉक…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चेन स्नेचिंग की वारदात से हड़कंप मच गया है। मॉर्निंग वॉक पर निकली…