• 09/07/2024

PM मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’

PM मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौर पर रूस में हैं। इस दौरान उन्हें राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने रूस के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान बताया है।

रूस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने के बाद पीएम मोदी ने कहा, “रूस के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। ये केवल मेरा ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। ये भारत और रूस की सदियों पुरानी मित्रता का सम्मान है। पिछले लगभग ढाई दशक से आपके नेतृत्व में भारत और रूस के संबंध हर दिशा में मजबूत हुए हैं और हर बार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते रहे हैं। आपने दोनों देशों के बीच जिन रणनीतिक संबंधों की नींव रखी थी वो गुजरते समय के साथ और मजबूत हुई है।”

आपको बता दें सेंट एंड्रयू को जीसस का पहला दूत और रूस का संरक्षक संत माना जाता है। उन्हीं के सम्मान में साल 1698 से इस पुरस्कार की शुरूआत की गई थी। यह पुरस्कार सबसे उत्कृष्ट नागरिक या सैन्य योग्यता के लिए दिया जाता है।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…