• 09/07/2024

भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में 4 जिंदा जले, 3 गंभीर

भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में 4 जिंदा जले, 3 गंभीर
Spread the love

यूपी के महोबा में दिल दहला देने वाला एक हादसा हुआ है। तेज गति से आ रही दो बाइक के आमने-सामने की भिड़ंत में आग लग गई। इस हादसे में 4 की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं 3 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। जिन्हें गंभीर हबालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना कानपुर सागर राजमार्ग में श्रीनगर इलाके के पास स्थित चितैयां की है। मंगलवार दोपहर को तेज गति से आ रही दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और उसमें भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से बाइक सवार 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पीरा गांव निवासी ललतेश अपने शादी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मलहरा गांव जा रहा था। बाइक में उसके साथ उसकी 20 वर्षीय बहन केसर और 6 वर्षीय भांजा देवेंद्र और 5 वर्षीय राज भी सवार था। इस हादसे में ललतेश और भांजा राज की जलने से मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक में सवार 40 वर्षीय चंद्रभान की भी आग की चपेट में आने से जिंदा जलकर मौत हो गई।

वहीं हादसे में घायल मासूम देवेंद्र और और उसकी मौसी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाइक में लगी आग पर काबू पाया।

Related post

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी…

Spread the loveo रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार o 30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये…
28 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, इन इलाकों में बरसेंगे बादल

28 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना,…

Spread the loveअगले सात दिन बारिश का अलर्ट जारी रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल…
रक्षाबंधन से पहले चीनी की कीमतों में लगी आग, कीमत पहुंची ₹65 के पार; क्यों बढ़ रहे दाम और क्या है सरकार का प्लान?

रक्षाबंधन से पहले चीनी की कीमतों में लगी आग,…

Spread the love नई दिल्ली| चीनी हर घर में हर रोज की जरूरत है। हर बार राशन के जरूरी सामानों की लिस्ट…