- 20/03/2025
Breaking: कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर, निशाने में बड़े कैडर..1 जवान के शहीद होने की जानकारी, माओवादियों के मांद में घुसी फोर्स


छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों और उनके बड़े कैडर के उपस्थित होने की खूफिया सूचना मिली थी। इसके आधार पर एक बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया। सूत्रों के मुताबिक जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है। दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है।
इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों और कैडर के मारे जाने की खबर आ रही है। वहीं एक जवान के शहीद होने की भी खबर है। फिलहाल अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अफसरों का कहना है कि फोर्स के वापस आने पर ही सही स्थिति पता चल सकेगी।