• 17/01/2023

डबल मर्डर के पांच आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

डबल मर्डर के पांच आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
Spread the love

राजधानी रायपुर में दो युवकों की हत्या के मामले में रायपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम त्रिशाल दुबे उर्फ प्रिंस दुबे, दीपक साहू, धनेन्द्र साहू, पारसमणी साहू, नागेश उर्फ लक्की गोस्वामी है।

मामला पंडरी थाना क्षेत्र के दलदल सिवनी का है। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गोकुल निषाद और जीतू के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए। हमले में घायल दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  धारा 148, 149, 302 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।

घटना के बाद एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पंडरी की संयुक्त टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को जप्त कर लिया है। वहीं इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस पतासाजी में जुट गई है। जबकि एक आरोपी गोकुल नंदन साहू वारदात के दौरान घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उसको गिरफ्तार करने की बात कही है।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…

Spread the loveरायपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा…

Spread the love00 75 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक पर्व में निभाई जाएंगी पारंपरिक रस्में, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में होगा…
हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व, CM साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ का भव्य आयोजन

हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष…

Spread the loveरायपुर :  छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व ‘हरेली’ के अवसर पर नवा रायपुर में एक…