• 18/01/2023

ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर RBI ने राज्यों को दी चेतावनी, जानिए क्या कहा

ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर RBI ने राज्यों को दी चेतावनी, जानिए क्या कहा
Spread the love

पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने राज्यों को चेतावनी दी है। आरबीआई ने इसे भविष्य के लिए काफी नुकसानदेह बताया है। साथ ही कहा है कि इससे राज्य की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ेगा और राजकोषीय घाटा भी बढ़ेगा।

हाल ही में आरबीआई ने राज्यों की वित्तीय स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें कहा गया है कि कुछ राज्य पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की बात कर रहे हैं।  इससे राज्यों के स्तर पर राजकोष के परिदृश्य को लेकर एक बड़ा जोखिम मंडरा रहा है।

आपको बता दें कांग्रेस शासित प्रदेशों में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू कर दिया है। जिसमें राजस्थान और छत्तीसगढ़ ने इसे सबसे पहले लागू किया है। उसके बाद हिमाचल प्रदेश में बनी कांग्रेस की सरकार अपने यहां लागू किया। वहीं झारखंड में कांग्रेस गठबंधन सरकार में हैं, वहां की सरकार भी इसे लागू कर चुकी है। जबकि पंजाब में लागू करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार इस पर विचार कर रही है।

Related post

OPS पर बड़ा अपडेट: मोदी सरकार ने लागू की Old Pension Scheme! ऐसे मिलेगा फायदा

OPS पर बड़ा अपडेट: मोदी सरकार ने लागू की…

Spread the loveOld Pension Scheme: केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। अब केन्द्रीय कर्मचारियों को भी…
OPS और NPS को लेकर सरकार ने जारी किए निर्देश, रिटायरमेंट, मृत्यु और अशक्तता में पेंशन का कैसे होगा निर्धारण, पढ़िए

OPS और NPS को लेकर सरकार ने जारी किए…

Spread the loveराज्य सरकार ने ओपीएस और एनपीएस को लेकर निर्देश जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि सेवानिवृत्ति, मृत्यु…