• 24/04/2026

अवैध गुटखा फैक्टरी में पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में गुटखा और जर्दा जब्त

अवैध गुटखा फैक्टरी में पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में गुटखा और जर्दा जब्त
Spread the love

 

दुर्ग।  जिले में अवैध गुटखा कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नंदिनी थाना क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री पर छापा मारते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में जर्दा युक्त गुटखा और सुगंधित जर्दा जब्त किया है।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में “मुसाफिर” ब्रांड का गुटखा और “M4” ब्रांड का जर्दा पैक किया जा रहा था। मौके पर काम कर रहे 13 मजदूर भी मिले हैं, जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्ग पुलिस ने फूड एंड सेफ्टी विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में पैकिंग मैटेरियल, तैयार माल और मशीनरी जब्त की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह अवैध फैक्ट्री अप्रैल की शुरुआत से संचालित हो रही थी। फिलहाल मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

 

Related post

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और…

Spread the loveकिसानों को नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग के लिए किया जा रहा जागरूक राज्य में नैनो डीएपी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी…

Spread the loveखरीफ 2026 में पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया, 80 प्रतिशत वितरण सीमा समाप्त रायपुर, 30 जून 2026/…
सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र निराकरण सनिश्चित करें-मुख्य सचिव

सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र…

Spread the loveमुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न रायपुर, 30 जून 2026/मुख्य…