• 03/05/2026

गरियाबंद में महंगाई पर सियासी संग्राम: गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर, तिरंगा चौक तक गूंजे विरोध के नारे

गरियाबंद में महंगाई पर सियासी संग्राम: गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर, तिरंगा चौक तक गूंजे विरोध के नारे
Spread the love

 गरियाबंद। रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने जिले में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में जिला व ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘अनोखे प्रदर्शन’ के जरिए महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और तिरंगा चौक सहित आसपास के क्षेत्रों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस भवन से रैली निकालकर तिरंगा चौक की ओर कूच किया। हाथों में तख्तियां लेकर “महंगाई कम करो” और “गैस सिलेंडर के दाम वापस लो” जैसे नारे लगाते हुए कार्यकर्ता आगे बढ़े, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते रैली को जय स्तंभ चौक पर ही रोक दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि से आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर टूट चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण घरेलू बजट बिगड़ गया है और आम आदमी के लिए जीवन यापन मुश्किल होता जा रहा है।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तिरंगा चौक को इसलिए चुना गया, ताकि उनकी आवाज सीधे सत्ता के गलियारों तक पहुंचे और सरकार आम जनता की पीड़ा को समझ सके।

फिलहाल, पुलिस की मुस्तैदी के चलते पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

इस दौरान पवन सोनकर, रमेश शर्मा, सन्नी मेमन, नीरज ठाकुर (प्रभारी महामंत्री), छगन यादव, अमित मिरी, प्रेम सोनवानी, रमीज़ राजा, जुनैद खान, चंद्रभूषण चौहान, चेतन सिन्हा, राम नारायण साहू, रमेश वर्मा, योगेश्वरी साहू, हेमलता सिन्हा, पदमा यादव, प्रकाश कोमर्रा, अनीश मेमन, घनश्याम ओगरे, भुनेश्वर सिन्हा, बुढ़ान सिंह ठाकुर, प्रहलाद यादव और नरेंद्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related post

वीबी जीरामजी लागू होते ही पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात, मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि

वीबी जीरामजी लागू होते ही पहले ही दिन श्रमिकों…

Spread the loveरायपुर। वीबी जी राम जी के लागू होने के पहले दिन ही श्रमिकों को बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। जहां…
नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में होंगे एग्जाम, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में…

Spread the loveनई दिल्ली।  एमबीबीएस के बाद जो डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स आगे पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं,…
शिक्षा में AI का प्रभावी उपयोग और मजबूत परीक्षा प्रणाली समय की आवश्यकता : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

शिक्षा में AI का प्रभावी उपयोग और मजबूत परीक्षा…

Spread the loveनई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सदस्य  बृजमोहन…