• 03/05/2026

तिल्दा नेवरा : 6 वर्षीय बच्ची से हैवानियत के आरोपी के खिलाफ फूटा साहू समाज का गुस्सा, फांसी देने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

तिल्दा नेवरा : 6 वर्षीय बच्ची से हैवानियत के आरोपी के खिलाफ फूटा साहू समाज का गुस्सा, फांसी देने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
Spread the love

तिल्दा नेवरा। एक तरफ जहां समाज में बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं…वहीं ऐसी घटनाएं उन दावों पर सवाल खड़े कर देती हैं…आखिर कब सुरक्षित होंगी मासूम बेटियां…?

तिल्दा नेवरा क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के विरोध में साहू समाज के समस्त पदाधिकारी गण ,पार प्रमुख ,एवं समस्त साहू समाज तिल्दा नेवरा ,किरना परिक्षेत्र ने तहसीलदार रामप्रसाद बघेल और थाना तिल्दा नेवरा में ज्ञापन सौंपा और दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की समाज के लोगो ने कहा की खुशी का माहौल कुछ ही पलों में दर्द और दहशत में बदल गया…ये खबर तिल्दा थाना के बहेसर गाव की है. जो दिल को झकझोर देती है…एक मासूम… जो अपने परिजनों के साथ खुशी के माहौल में शादी समारोह में शामिल होने आई थी।…लेकिन उसे क्या पता था कि वही रात उसकी जिंदगी का सबसे डरावना सपना बन जाएगी.बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी तभी एक दरिंदे ने उसे अगवा कर लिया और सुनसान जगह में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया ।

एक तरफ जहां समाज में बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते है वहीं ऐसी घटनाएं उन दावों पर सवाल खड़े कर देती हैं आखिर कब सुरक्षित होंगी मासूम बेटियां?एक मासूम जो खुशी के माहौल में शामिल होने आई थी…आज अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है…ये घटना सिर्फ एक खबर नहीं… बल्कि समाज के लिए एक बड़ा सवाल है…सवाल यह है की आखिर कब थमेगा ऐसे अपराधों का सिलसिला…?
अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं बचा है, बेखौफ मासूम बच्चे अपराधियों के निशाने पर हैं।आखिर कब तक मासूमों की सुरक्षा से समझौता होता रहेगा?दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

ज्ञापन देने के लिए साहू समाज के समस्त पदाधिकारी गण ,पार प्रमुख ,एवं समस्त साहू समाज तिल्दा नेवरा ,किरना परिक्षेत्र के नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे

Related post

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश…..

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री…

Spread the loveरायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटकोना पहुंचकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया।…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी…..

विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’…

Spread the loveरायपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा…
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय…

Spread the loveरायपुर: ​बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित  भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व…