• 25/10/2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची छत्तीसगढ़, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत, जानें आज किन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची छत्तीसगढ़, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत, जानें आज किन कार्यक्रमों में होंगी शामिल
Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके साथ ही वे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी तथा छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि जारी करेंगी और इस योजना के हितग्राहियों से चर्चा करेंगी।

अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के अंतिम दिन कल 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के साथ ही आईआईटी भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी नवा रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

Related post

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत…
रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी

रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की…

Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति प्रदेश में 51 हजार 80 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी…
गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने…