• 25/10/2024

Gang Rape: पति को पेड़ में बांधा, 5 बदमाशों ने महिला से किया गैंगरेप, Video भी बनाया.. पिकनिक मनाने गया था युवा दंपत्ति

Gang Rape: पति को पेड़ में बांधा, 5 बदमाशों ने महिला से किया गैंगरेप, Video भी बनाया.. पिकनिक मनाने गया था युवा दंपत्ति
Spread the love

पति के साथ पिकनिक मनाने गई पत्नी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पति के साथ मारपीट करते हुए उसे पेड़ पर बांध दिया और उसके सामने ही उसकी पत्नी से दरिंदगी की। यही नहीं आरोपियों ने गैंगरेप किए जाने का वीडियो भी बनाया।

मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के भैरव बाबा इलाके का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवा दंपत्ति कॉलेज में एक साथ पढ़ते हैं और हाल ही में उन्होंने शादी की है। वे सोमवार 21 अक्टूबर को पिकनिक मनाने भैरव बाबा क्षेत्र गए हुए थे। इसी दौरान 5 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पांचो ही नशे में थे। उन्होंने पति के साथ मारपीट की और पेड़ में बांध दिया और फिर बारी-बारी से पांचों बदमाशों ने महिला से दरिंदगी की।

दरिंदगी के दौरान बदमाशों ने वीडियो भी बना लिया और उन्हें धमकी भी दी कि अगर पुलिस में शिकायत करेंगे तो वे वीडियो को वायरल कर देंगे।

कांग्रेस का आरोप है कि वारदात के बाद दंपत्ति अपनी शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने के चक्कर लगाते रहे। लेकिन पुलिस का फोकस रीवा में होने वाले रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव पर था। इसलिए उन्होंने मामले को दबाया, अब तीन दिन बाद मामला सामने आया है।

उधर मामले में रीवा एसपी विवेक सिंह का बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर के दोपहर की घटना है। पीड़िता अगले दिन 22 अक्टूबर को थाना पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Related post

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी…

Spread the loveनेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी…
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल :…

Spread the love 00 मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी…
Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…