• 11/10/2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचेंगी छत्तीसगढ़, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल.. विभिन्न समुदाय के लोगों से करेंगी मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचेंगी छत्तीसगढ़, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल.. विभिन्न समुदाय के लोगों से करेंगी मुलाकात
Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू NIT रायपुर , भिलाई IIT , आयुष विश्वविद्यालय और AIIMS में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके साथ ही नवा रायपुर पुरखौती मुक्तांगन का भी दौरा करेंगी। जहां वह आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगी।

कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रायपुर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के हाथों प्रावीण्य सूची के विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। बताया गया है कि राष्ट्रपति नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन भी जाएंगी। इसके साथ ही नवा रायपुर में भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति अपने इस प्रवास के दौरान 25 की रात को राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

राष्ट्रपति एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगी। उनका हेलीकॉप्टर साढ़े 10 बजे भिलाई हेलीपैड पहुंचेगा और वे 11 बजे आईआईटी भिलाई पहुंचेंगी। राष्ट्रपति आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भिलाई से दोपहर डेढ़ बजे तक लौटकर राजभवन आ जाएंगी।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…