• 23/06/2022

प्राचार्य वर्ग-1 और 2 की चयन सूची जारी, 49 पदों के लिए PSC ने ली थी परीक्षा

प्राचार्य वर्ग-1 और 2 की चयन सूची जारी, 49 पदों के लिए PSC ने ली थी परीक्षा
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत प्राचार्य वर्ग-1 के 01 पद एवं प्राचार्य वर्ग-2/प्लेसमेंट अधिकारी/सहायक संचालक (तकनीकी) के 48 कुल 49 पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी है। इसके लिए लिखित परीक्षा परिणाम 1 जून को जारी किए गए थे। इन पदों के लिए 143 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु चिन्हित किए गए थे तथा 21 एवं 22 जून को उक्त पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया था।

इसे भी पढ़ें : गांजा चेकिंग के नाम पर सेल्समैन से 9 लाख की लूट

प्राचार्य वर्ग-1 के लिए 02 अभ्यर्थी अनर्ह पाए गए एवं प्राचार्य वर्ग-2/प्लेसमेंट अधिकारी/सहायक संचालक (तकनीकी) के लिए 03 अभ्यर्थी अनर्ह तथा 01 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जारी चयन सूची में प्राचार्य वर्ग-1 के लिए ईश्वरी प्रसाद साहू ने पहला स्थान तथा प्राचार्य वर्ग-2/प्लेसमेंट अधिकारी/सहायक संचालक (तकनीकी) के लिए दिनेश कुमार साहू ने पहला स्थान प्राप्त किया है। विस्तृत चयन सूची लोक सेवा आयोग की बेवसाइट www.psc.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : पुलिस कैम्प पर नक्सली हमला, माओवादियों ने 15 ग्रैनेड दागे, 4 घायल

Related post

दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पार कर रहे हिरणों का झुंड ट्रेन की चपेट में आया, 6 की मौत

दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पार कर रहे हिरणों का…

Spread the loveनागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में वन्यजीवों से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कन्हान इलाके में मुंबई-हावड़ा…
हर बूंद की होगी सुरक्षा, ‘कैच द रेन’ अभियान से जल संरक्षण बनेगा देशव्यापी जनआंदोलन

हर बूंद की होगी सुरक्षा, ‘कैच द रेन’ अभियान…

Spread the loveनई दिल्ली। देश में जल संकट से निपटने और वर्षा जल को बचाने के उद्देश्य से ‘कैच द रेन’…
अमित शाह ने कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ वर्ड’ का किया उद्घाटन, बोले- भाषा के बिना संस्कृति अधूरी

अमित शाह ने कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ वर्ड’ का…

Spread the loveकोलकाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता में नेशनल लाइब्रेरी और नेशनल काउंसिल ऑफ…