• 19/02/2023

जेल में बंद कैदी ने निगल लिया मोबाइल और फिर…

जेल में बंद कैदी ने निगल लिया मोबाइल और फिर…
Spread the love

बिहार के गोपालगंज से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां चनावे जेल में बंद एक कैदी चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से मोबाइल ही निगल लिया। कुछ देर बाद कैदी के पेट में भयंकर दर्द हुआ तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक्स-रे करने के बाद जब रिपोर्ट देखी उसके बाद पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ।

मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में कैशर अली लंबे समय से जेल में बंद है। वह जेल के अंदर मोबाइल का काफी समय से इस्तेमाल कर रहा था। शनिवार को जेल में चेकिंग शुरु हुई। जैसे ही कैदी को पता चला तो पकड़े जाने के डर से उस ने मोबाइल ही निगल लिया। पेट में तेज दर्द उठने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अब उसे पटना पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है। जहां ऑपरेशन कर उसके पेट से मोबाइल निकाला जाएगा।

Related post

CM साय आज लेंगे अहम समीक्षा बैठक, नगरीय प्रशासन विभाग के कामकाज की करेंगे समीक्षा

CM साय आज लेंगे अहम समीक्षा बैठक, नगरीय प्रशासन…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजकर…
CG : UCC को लेकर दुर्ग संभाग में दो दिवसीय जन-संवाद, हर वर्ग से लिए जाएंगे सुझाव

CG : UCC को लेकर दुर्ग संभाग में दो…

Spread the loveरायपुर – समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर दुर्ग संभाग में आज से दो दिवसीय “जन-संवाद” कार्यक्रम आयोजित…
तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह…

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री…

Spread the loveरायपुर: रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों…