• 13/10/2024

Video: लड़की से छेड़खानी करना बदमाशों को पड़ा भारी, सरेआम लोगों ने की पिटाई, मौके पर पहुंची पुलिस

Video: लड़की से छेड़खानी करना बदमाशों को पड़ा भारी, सरेआम लोगों ने की पिटाई, मौके पर पहुंची पुलिस

Follow us on Google News

छतरपुर में लड़की के साथ छेड़खानी बदमाशों को भारी पड़ गई। लड़की ने ना सिर्फ आस-पास के लोगों को इकट्ठा कर लिया, बल्कि एक बदमाश को दबोच कर चप्पलों से जमकर पिटाई भी कर दी। सड़क पर बहुत देर तक तमाशा चलता रहा। इस दौरान बदमाश लड़की से माफी मांगते भी नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। लड़की की शिकायत पर पुलिस बदमाशों को पकड़कर थाने ले गई।

 

दरअसल, बदमाश लड़की से पान खिलाने और आपत्तिजनक कमेंट कर रहे थे। तभी लड़की ने आसपास के लोगों को बुलाकर मनचले की करतूत बताई। जिसके बाद सबने मिलकर मनचले की क्लास लगा दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस छेड़खानी करने वाले आवारा लडकों को पकड़कर थाने ले गई। सड़क से लेकर थाने तक कई घंटे तक ये ड्रामा चलता रहा।