• 13/10/2024

दशहरे से लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, हादसे में तीन की मौत, दर्जनों घायल, गांव में पसरा मातम

दशहरे से लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, हादसे में तीन की मौत, दर्जनों घायल, गांव में पसरा मातम
Spread the love

जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल, दहशरा पर्व के मौके पर सुरेशपुर हर्रामार गांव में नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें पंडरीपानी से करीब 30 ग्रामीण ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर नाटक देखने गए थे नाटक देखने के बाद रविवार तड़के 4 बजे सभी वापस लौट रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के पास सड़क के किनारे पलट गया।

ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हैं। आनन-फानन में एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

मृतकों में रनिका बाई, हिरासो बाई और एक अन्य बुजुर्ग महिला शामिल हैं। वहीं, 8 लोग घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद से टैक्टर चालक फरार हो गया है, पुलिस उसे तलाश रही है।

पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। सभी ग्रामीण नाटक देखने के बाद रविवार की तड़के सुबह 3 से 4 बजे करीब वापस लौट रहे थे। इसी बीच मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई।

Related post

उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय आईबीसी 24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों…
बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री की पहल, औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जल्द होगा विस्तार

बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री की पहल,…

Spread the love00 200 बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल के लिए नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और…
अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी

अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम-छात्रावासों में निवासरत…