• 12/10/2023

हाईकोर्ट ने 3 IAS अफसरों को दोषी करार दिया, ये है मामला

हाईकोर्ट ने 3 IAS अफसरों को दोषी करार दिया, ये है मामला
Spread the love

Punjab and Haryana High Court ने पंजाब के 3 IAS  अफसरों को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि 20 नवंबर को अगली सुनवाई तक अगर कार्यवाही नहीं की तो इन्हें सजा सुना दी जाएगी। जिन अफसरों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है उनमें एडिशनल चीफ सेक्रेटरी कम फाइनेंस कमिश्नर विकास गर्ग, प्रिसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट मोहाली रमाकांत मिश्रा और लोकल गवर्नमेंट विभाग के प्रधान सचिव अजय शर्मा हैं।

मामला नया गांव के पास ग्राम पंचायत बड़ी करोरां की याचिका से जुड़ा है। साल 2010 में गांव बड़ी करोरां और नाड़ा की 1092 एकड़ जमीन को पंजाब लैंड प्रिजार्वेशन एक्ट से डी-लिस्ट किया गया था। साथ ही शर्त लगा दी गई थी कि यहां कोई व्यावसायिक गतिविधि या कंस्ट्रक्शन नहीं किया जाएगा।

साल 2014 में एक हाईकोर्ट ने एक याचिका पर फैसला सुनाया था कि अगर यह फॉरेस्ट लैंड नहीं है तो ये शर्तें लागू नहीं होंगी। इसलिए नए सिरे से नोटिफिकेशन जारी किया जाए।

हाईकोर्ट को बताया गया था कि यह फॉरेस्ट लैंड नहीं है। बावजूद इसके यह शर्तें नहीं हटाई गईं। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में लगातार याचिकाएं दाखिल होती रही। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गईं। अब हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं करने पर इन तीन IAS अधिकारियों को इसका दोषी करार दे दिया है।

Related post

छत्तीसगढ़ के 32 हजार से ज्यादा स्कूलों को 84.29 करोड़ की सौगात, विभाग ने जारी किए निर्देश

छत्तीसगढ़ के 32 हजार से ज्यादा स्कूलों को 84.29…

Spread the love रायपुर।  छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है।…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश…
CG – दोस्त ने ली दोस्त की जान : पहले खाना खिलाया, शराब पिलाई… फिर उतारा मौत के घाट

CG – दोस्त ने ली दोस्त की जान :…

Spread the loveदुर्ग। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहा है। इस बिच दोस्त ने मामूली सी बात…