• 27/12/2024

बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 8 की मौत, 35 घायल

बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 8 की मौत, 35 घायल
Spread the love

पंजाब से एक दर्दनाक खबर आ रही है। यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा बठिंडा के जीवन सिंह वाला गांव का है। एक निजी यात्री बस यात्रियों को लेकर तलवंडी साबो से बठिंडा जा रही थी। बताया जा रहा है बस जीवन वाला गांव के नजदीक पहुंची थी, सुबह से हो रही बारिश की वजह से सड़क पर कीचड़ भरा था। जैसे ही बस वहां पहुंची कीचड़ में फिसलने की वजह से नाले में जा गिरी।

इस हादसे में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35 अन्य यात्री घायल हुए। हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की भी टीम को मौके पर बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जिसके बाद घायलों को तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायलों को बठिंडा रेफर किया गया।

Related post

छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान: मंत्री राजेश अग्रवाल

छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने तथा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के…
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बी. टेक – पाठ्यक्रमों हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बी. टेक – पाठ्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु बी. टेक- (कृषि अभियांत्रिकी) एवं बी. टेक – (खाद्य…
छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को मिला उत्कृष्ट…

Spread the love राष्ट्रीय कार्यशाला में मिली बड़ी सराहना रायपुर। जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण तथा जनजातीय अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र…