• 13/12/2024

अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत.. मृतक महिला का पति भी केस वापस लेने को तैयार

अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत.. मृतक महिला का पति भी केस वापस लेने को तैयार
Spread the love

फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अभिनेता अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था। मामले में अब उन्हें हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने अभिनेता को अंतरिम जमानत दे दी है। इससे पहले लोअर कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया था।

इसके साथ ही अल्लू अर्जुन के लिए एक और राहत की खबर है। भगदड़ में मारी गई महिला रेवती का पति केस वापस लेने के लिए तैयार है। महिला के पति ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं केस वापस लेने के लिए तैयार हूं। मुझे अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। भगदड़ के दौरान मेरी पत्नी के मारे जाने की घटना से उनका तो कुछ लेना-देना नहीं है।”

आपको बता दें रेवती अपने बेटे के साथ फिल्म का प्रीमियर देखने थिएटर गई थी। अल्लू अर्जुन भी प्रीमियर में पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें देखने के लिए भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में रेवती और उसका बेटा घायल हो गए थे।

महिला और उसके बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया था। मामले में महिला के परिवार ने अल्लू अर्जुन और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ बीएनएस की धाराओंं के तहत केस दर्ज कराया था।

उधर अल्लू अर्जुन ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में अपील की थी। फिलहाल उनकी अपील पर अभी सुनवाई होनी बाकी है। इसी बीच आज उन्हें उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Related post

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ स्वीकृत

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति,…

Spread the love00 दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम 00 किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों…
CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगाकर लौट गई पुलिस, 2 घंटे बाद खोला दरवाजा तो नजारा देख रह गई हैरान

CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला…

Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ बेमेतरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा…
CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा, सरकारी शिक्षिका और क्लर्क को मिल रहा था लाभ

CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक से बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच…