• 22/07/2024

भारी बारिश से तबाही का मंजर, गांवों का टूटा संपर्क, रेस्क्यू टीम ने लोगों को कराया नदी पार

भारी बारिश से तबाही का मंजर, गांवों का टूटा संपर्क, रेस्क्यू टीम ने लोगों को कराया नदी पार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बाढ़ का असर देखा जा रहा है। कई गांवों का संपर्क बाढ़ के पानी के कारण दूसरे गांवों से टूट चुका है।वहीं सुदूर इलाकों में नदी किनारे बसे गांव टापू बन चुके हैं।

बीजापुर जिले में लगातार बारिश होने से नदी-नाले उफान पर हैं। 21 जुलाई 2024 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोंगला के आश्रित ग्राम कमकानार में बाढ़ आ गई थी।जिसके कारण 02 गर्भवती महिलाएं गांव में फंस गई।

इसे भी पढ़ें: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी! 600 करोड़ लेकर रफू चक्कर हुए ठग

सूचना मिलने पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास कुमार गवेल के नेतृत्व में तत्काल प्लाटून नगर सेना निर्मल साहू से संपर्क कर टीम के साथ रेड्डी पहुंचे। दोनों गर्भवती महिलाओं रामबाई उईका और सन्नी पुलसुम को सुरक्षित नदी पार कराया गया। इसके बाद दोनों महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कर आगे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगालूर पहुंचाया गया है।

इसे भी पढ़े: तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

वहीं बाढ़ आपदा दल से ब्रम्हानंद कुंजाम , गोरला नारायण, जागर गट्टैया,हरीश कांडिक, निर्दोष बारला, रूपलाल बेलगाया, संदीप भगत, हूंगा ताती समेत स्थानीय भी मौके पर मौजूद रहे।ऐसे में प्रशासन एसडीआरएफ की मदद से डूब प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचा रही है।

आपको बता दें कि सोमवार के दिन भी जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है।जिससे नदी और नाले उफान पर हैं। कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट चुका है।ऐसे में प्रशासन एसडीआरएफ की मदद से डूब प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचा रही है।

Related post

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री  शर्मा पहुंचे नक्सलियों की मांद कहलाने वाले ग्राम किसकोड़ो, ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं…
CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी, FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी,…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी…
डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन : मंत्री राजेश अग्रवाल

डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का…

Spread the loveलखनपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर्स से मिले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल युवा डिजिटल क्रिएटर्स से संवाद कर पर्यटन,…