• 31/12/2022

राहुल गांधी BJP-RSS को मानते हैं अपना गुरु, बताई ये वजह

राहुल गांधी BJP-RSS को मानते हैं अपना गुरु, बताई ये वजह
Spread the love

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी अगले सप्ताह से फिर से भारत जोड़ो यात्रा शुरु करने जा रहे हैं। इससे पहले शनिवार को उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस और बीजेपी को अपना गुरु बताया है। उन्होंने कहा कि मैं इन्हें अपना गुरु मानता हूं।

अपनी यात्रा को लेकर राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सफल रही। नफरत और हिंसा के खिलाफ यह यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा के जरिए भारत को सोचने का नया तरीका देना की कोशिश की है। भारत को जीने का नया तरीका देने की कोशिश है। बीजेपी के पास पैसे की कोई कमी नहीं हैं। बीजेपी वाले मेरे खिलाफ कैंपेन चलाते रहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा सफल रही है। मैं इसके लिए सबको धन्यवाद देता हूं, जो हमारे साथ आए। मैं आरएसएस वालों का भी धन्यवाद करता हूं क्योंकि जितना वो हम पर आक्रमण करते हैं उतनी हमें ऊर्जा मिलती है। मैं चाहता हूं वो और आक्रामक रूप से हम पर आक्रमण करते रहें। इससे हमें सीखने को मिलता है, मैं इन्हें अपना गुरु मानता हूं।”

राहुल ने कहा कि मैं जानता हूं कि विपक्ष के सारे के सारे नेता हमारे साथ खड़े हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दरवाजे हर उसके लिए खुले हैं जो भारत को जोड़ना चाहता है। विचारधारा में एकरूपता होती है। नफरत, हिंसा और मोहब्बत में एकरूपता नहीं होती। अखिलेश जी और मायावती जी प्यार का हिंदुस्तान चाहते हैं नफरत का नहीं। तो उनसे रिश्ता तो है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के ‘सुपर वैरिएंट’ XBB 1.5 की भारत में एंट्री, यहां मिला पहला केस, 120 गुना ज्यादा है संक्रामक, इन देशों में मचा रहा तबाही

इसे भी पढ़ें: BREAKING: पुरानी पेंशन पर केन्द्र की मनाही के बाद CM भूपेश का बड़ा एक्शन, कर्मचारियों के हित में लिया ये फैसला 

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…