• 10/09/2024

सिखों पर ये क्या बोल गए राहुल गांधी? कोर्ट में घसीटने की मिलने लगी चेतावनी

सिखों पर ये क्या बोल गए राहुल गांधी? कोर्ट में घसीटने की मिलने लगी चेतावनी
Spread the love

अमेरिका के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर ऐसा कुछ बोल गए कि हिंदुस्तान में सियासी बवाल मच गया। कांग्रेस नेता के बयान पर बीजेपी लगातार हमलावर है। यहां तक कि एक बीजेपी नेता ने राहुल गांधी को कोर्ट में घसीटने की चेतावनी तक दे डाली।

सिखों को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, “दिल्ली में 3000 सिखों का नरसंहार किया गया, उनकी पगड़ियां उतार दी गईं, उनके बाल काट दिए गए और दाढ़ी मुंडवा दी गई। वह (राहुल गांधी) यह नहीं कहते कि यह तब हुआ जब वे (कांग्रेस) सत्ता में थे। मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वह सिखों के बारे में जो कह रहे हैं उसे भारत में दोहराएं… मैं उनके खिलाफ मामला दर्ज करूंगा। मैं उन्हें अदालत में घसीटूंगा।”

ऐसा क्या कहा था राहुल गांधी ने?

राहुल गांधी अपनी तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर है। वर्जीनिया में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि लड़ाई किस बारे में है। लड़ाई राजनीति के बारे में नहीं है, यह सतही है। आपका नाम क्या है? लड़ाई इस बारे में है कि क्या एक सिख के तौर पर उन्हें भारत में पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी या एक सिख के तौर पर उन्हें भारत में कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी या फिर एक सिख गुरुद्वारा जा सकेगा। असल मायनों में लड़ाई इसी को लेकर है और सिर्फ इनके लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है।”

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…