• 23/08/2023

दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा, 17 मजदूरों की मौत

दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा, 17 मजदूरों की मौत
Spread the love

मिजोरम में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से यहां काम कर रहे 17 मजदूरों की मौत हो गई है। घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है और उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है।

आइजोल से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर सैरांग नाम के एक इलाके में रेलवे का पुल निर्माणाधीन था। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर 35 से 40 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान बुधवार को तकरीबन 10 बजे हादसा हुआ। हादसे में कम से कम 17 मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी वहीं और भी मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आइजोल रेलवे ओवर ब्रिज हादसे में मृत्कों के परिजनों को PMMRF से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Related post

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले अवैध सप्लायर, 160 पाव शराब के साथ 7 गिरफ्तार

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले…

Spread the loveरायपुर। अवैध शराब के खिलाफ रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरंग क्षेत्र में सात लोगों को गिरफ्तार किया…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां…

Spread the loveरायपुर, 14 सितंबर 2026/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और…
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं :…

Spread the loveप्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर की संध्या हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का किया आह्वान…