• 26/04/2025

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 18000 लीटर बह गया मिट्टी में

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 18000 लीटर बह गया मिट्टी में
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने करोड़ों की शराब पर बुलडोजर चला दी। देखते ही देखते शराब की बोतलों का पहाड़ मिट्टी में मिल गया। नष्ट की गई शराब की कीमत 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा की बताई जा रही है।

दरअसल रायपुर पुलिस द्वारा पिछले कई सालों में अवैध शराब के खिलाफ राजधानी के विभिन्न इलाकों कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त करने के साथ ही कोचियों को भी गिरफ्तार किया गया।

इन अवैध शराब को शहर के विभिन्न 32 थानों में रखा गया था। इनकी कुल मामला 18 हजार लीटर से ज्यादा हो गई थी। इन अवैश शराब के जखीरों की वजह से थानों में जगह की भी कमी पड़ने लगी थी। लिहाजा रायपुर आईजी अमरेंद्र मिश्रा ने शराब के इन जखीरों को नष्ट करने का निर्देश दिया।

आईजी के निर्देश पर 32 थानों में 12582 लीटर देशी शराब, 5583 लीटर विदेशी शराब, 88 लीटर महुआ शराब, 427 लीटर बियर, कुल 18804 लीटर कीमती लगभग एक करोड़ बीस लाख रूपये का शराब जब्त कर रखा गया था। जिसे आबकारी अधिनियम में निहित प्रावधान के अंतर्गत जिला कलेक्टर और दण्डाधिकारी के द्वारा गठित समिति ने विधिवत नष्ट किया।

Related post

BREAKING : ढाबा संचालक को जिंदा जलाने की कोशिश, छह आरोपी गिरफ्तार

BREAKING : ढाबा संचालक को जिंदा जलाने की कोशिश,…

Spread the loveबिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में मोबाइल गुम होने के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मामूली विवाद के बाद…
बिहान योजना से बदली रीता मिंज की तकदीर, बस परिवहन व्यवसाय से बनीं आत्मनिर्भर

बिहान योजना से बदली रीता मिंज की तकदीर, बस…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है।…
आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधुनिक मशीन

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली…

Spread the loveरायपुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान…