• 17/08/2024

दिलचस्प हुआ दक्षिण का दंगल, तारीख आने से पहले बयानबाजी तेज… क्या बृजमोहन की पसंद का रखा जाएगा ख्याल?

दिलचस्प हुआ दक्षिण का दंगल, तारीख आने से पहले बयानबाजी तेज… क्या बृजमोहन की पसंद का रखा जाएगा ख्याल?
Spread the love

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। मगर इस हाई प्रोफाइल सीट पर प्रत्याशी कौन होगा इस पर सबकी निगाहेँ टिकी है।वैसे रायपुर दक्षिण सीट भाजपा का गढ़ रही है।लेकिन अब बृजमोहन अग्रवाल के मैदान में न होने पर इस सीट पर कांटे की टक्कर हो सकती है।

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट भाजपा की परंपरागत सीट रही है।इस सीट से बृजमोहन अग्रवाल 8 बार के विधायक रहे हैं।उन्होंने हर बार इस सीट से बड़े मार्जिन से जीत हासिल की है।ऐसे में उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में बृजमोहन की पसंद का ध्यान रखा जा सकता है।

‘बीजेपी में इच्छाएं नहीं होती’ 

हालांकि इस मामले में बीजेपी का कहना है कि बीजेपी में किसी व्यक्ति की इच्छाएं नहीं होती। बृजमोहन अग्रवाल वरिष्ठ नेता हैं। 8 बार के विधायक हैं। उन्होंने कभी अपनी इच्छा प्रकट नहीं की। उनका मार्गदर्शन तो लिया ही जाएगा। हम संगठन के हिसाब से चलते हैं।हम उपचुनाव को हम बड़े अंतर से जीतेंगे।

‘बीजेपी वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर रही’ 

इधर, रायपुर दक्षिण उपचुनाव को जीतने कांग्रेस पूरी ताकत झोंकेगी। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस उपचुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। जहां तक बृजमोहन अग्रवाल की पसंद का सवाल है, मुझे नहीं लगता कि भाजपा बृजमोहन अग्रवाल की पसंद का ध्यान रखेगी। क्योंकि भाजपा लगातार वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर रही है। बृजमोहन अग्रवाल को भी दरकिनार किया जा रहा है।

उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त 

बृजमोहन अग्रवाल के चुनावी मैदान में नहीं होने से दोनों ही मुख्य पार्टी उपचुनाव को गंभीरता से लेरही है। बीजेपी ने पहले ही उपचुनाव के लिए दो प्रभारी नियुक्त कर दिए है। वही अब दोनों ही पार्टी प्रत्याशी चयन के लिए कवायद तेज करेंगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी बिना बृजमोहन के इस सीट पर जीत का सिलसिला बरकरार रख पाएगी या कांग्रेस सालों बाद इस सीट पर परचम लहराएगी।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…