• 13/07/2022

राजपक्षे का राज खत्म, श्रीलंका की जनता ने इस चेहरे पर जताया भरोसा

राजपक्षे का राज खत्म, श्रीलंका की जनता ने इस चेहरे पर जताया भरोसा
Spread the love

कोलंबो। आर्थिक संकट से बुरी तरह से घिर चुके श्रीलंका की स्थिति बद्तर हो चुकी है, देश में आए ऐसे संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीव भाग गए हैं। उनकी जगह आज संसद में अंतरिम राष्ट्रपति के नाम का ऐलान किया जाएगा।

बताया जाता है कि गोटबाया राजपक्षे अपनी पत्नी व दो अंगरक्षकों के साथ आज सुबह एयरफोर्स के विमान से मालदीव के लिए रवाना हो गए। इसके लिए बकायदा श्रीलंकाई रक्षा मंत्रालय से इमीग्रेशन, कस्टम और बाकी कानूनों प्रक्रियाओं को पूरा कर वे देश छोड़कर निकल गए।

गोटबाया 08 जुलाई को भी किसी को नजर नहीं आए, इसके बाद उन्होंने 12 जुलाई को नौसेना के जहाज से देश छोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इमिग्रेशन के अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया था। इस पर राजपक्षे ने अधिकारियों से कहा कि देशभर में चल रहे विरोध की वजह से वे दूसरी सार्वजनिक सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात नहीं मानी और उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा था।

देश भर में आज जैसे ही यह पता चला कि राजपक्षे देश छोड़कर जा चुके हैं तो सबसे मन में यह सवाल उठता चला गया कि राजपक्षे देश छोड़कर भाग निकले अथवा उन्हें देश से भगा दिया गया। दूसरी ओर गोटबाया राजपक्षे ने अपना इस्तीफा देने से पूर्व यह शर्त रखी थी कि उन्हें सुरक्षित देश से बाहर जाने दिया जाए। इसके कुछ देर बाद ही उनके देश छोड़ भागने की खबर आग की तरह फैल गई। जनता के मन में अब यह सवाल उठ रहा है कि गोटबाया भागे या भगाए गए! राजपक्षे ने 12 जुलाई को अपने इस्तीफे पर हस्ताक्षर कर सीनियर अधिकारी को सौंप दिया था। यह लेटर आज 13 जुलाई को संसद स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने को सौंपा जाना था।

प्रेमदासा बनेंगे अंतरिम राष्ट्रपति

श्रीलंका की प्रमुख विपक्षी पार्टी समागी जाना बालवेगया (एसजेबी) के प्रमुख सजित प्रेमदासा श्रीलंका के अंतरिम राष्ट्रपति चुने जा रहे हैं। प्रमुख विपक्षी दल ने उन्हें निर्विवादित रूप से राष्ट्रपति चुन लिया है अब केवल औपचारिकता रह गए हैं। बताया जाता हे कि 15 जुलाई को संसद का सत्र बुलाया जाएगा और 20 जुलाई को श्रीलंका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा।

इसे भी पढ़ें : सुशांत सिंह डेथ केस : NCB की चार्जशीट से रिया की बढ़ी मुश्किलें, अगर साबित हुआ आरोप तो…

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 यात्री घायल

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन…

Spread the loveउत्तराखंड में एक भयानक हादसा सामने आया है। जहां सभी धामों के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों…
सनकी पति ने किया पत्नी का मर्डर, सालभर बाद हत्याकांड से उठा पर्दा..सामने आई ये वजह

सनकी पति ने किया पत्नी का मर्डर, सालभर बाद…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में सनकी पति ने 2 रोटी के लिए अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना का…