• 03/04/2023

Rape: 9 साल की बच्ची से हैवानियमत, रेप के बाद हत्या कर शव के किए 10 टुकड़े

Rape: 9 साल की बच्ची से हैवानियमत, रेप के बाद हत्या कर शव के किए 10 टुकड़े
Spread the love

राजस्थान के उदयपुर से दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 9 साल की बच्ची के साथ रेप (Rape) के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्ची के 10 टुकड़े कर दिए। आऱोपी ने शव के टुकड़े को थैली में भरकर दो दिन तक रखा और फिर बाद में ठिकाने लगाया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मावली थाना क्षेत्र के लोपड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि कक्षा 4 में पढ़ने वाली 9 साल की बच्ची 29 मार्च की शाम को घर से खेत जाने के लिए निकली। लेकिन जब घंटों बाद भी उसकी अता-पता नहीं चला तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरु कर दी। बच्ची का पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने 363 के तहत अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरु कर दी। शनिवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खंडहर के अंदर बोरी में बच्ची के शव के टुकड़े मिले।

Also Read: IMD Heat Wave Forecast: देश के इन 10 राज्यों में पड़गी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट 

मामले में पुलिस सभी टुकड़ों को इकट्ठा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप के बाद उसके टुकड़े करने की बात सामने आई।

मामले में पुलिस ने कमलेश नाम के 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को खेत जाते देखा तो उसके पास गया, बच्ची उसे पहले से जानती थी इसलिए वह उसके झांसे में आकर उसके साथ चले गई। बच्ची को अपने घर ले जाकर आरोपी ने उसके साथ पहले Rape किया फिर पोल खुलने के डर से उसने बच्ची की हत्या कर उसके शव को चाकू से टुकड़े कर एक बोरी में भर दिया। और मौका मिलते ही उसे खंडहर के अंदर फेंक दिया।

Related post

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…
CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, भड़के लोगों ने उठाया बड़ा कदम…

CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी…

Spread the loveबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां हनुमान जी मंदिर में अज्ञात…
PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या, सिगरेट मांगने पर हुआ विवाद, हिरासत में 2 आरोपी…

PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या,…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पीजी के भीतर मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हैरिटेज स्कूल के…