• 09/10/2024

रतन टाटा की हालत नाजुक, ICU में किया गया भर्ती

रतन टाटा की हालत नाजुक, ICU में किया गया भर्ती

Follow us on Google News

उद्योगपति और टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर है। उन्हें नाजुक हालत में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। हालांकि टाटा ग्रुप की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इससे दो दिन पहले भी उनके तबियत खराब होने की खबर न्यूज चैनलों में प्रसारित की गई थी। जिसके बाद उनके ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर खबरों का खंडन किया था। उन्होंने आईसीयू में भर्ती होने के दावों को अफवाह करार दिया था। उन्होंने कहा था कि वे स्वस्थ हैं।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैल रही अफवाहों से अवगत हूं। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं। मैं फिलहाल अपनी उम्र और सेहत संबंधी जरूरी चिकित्सा जांच करवा रहा हूं। चिंता का कोई बात नहीं है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। आपसे अनुरोध करता हूं कि जनता और मीडिया गलत सूचना फैलाने से बचें।”