• 10/10/2024

Ratan Tata Love Story: जो चाहा वो पाया, लेकिन अधूरी रह गई प्रेम कहानी, फिर ताउम्र नहीं की शादी

Ratan Tata Love Story: जो चाहा वो पाया, लेकिन अधूरी रह गई प्रेम कहानी, फिर ताउम्र नहीं की शादी

Follow us on Google News

प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रतन टाटा समाज सेवा और अपनी दयालुता के लिए भी जाने जाते हैं। रतन टाटा ने अपना सारा जीवन टाटा ग्रुप को बुलंदियों में पहुंचाने में लगा दिया। उन्हें भारत सरकार ने पद्मभूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित किया था। रतन टाटा के निजी जीवन के बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। दुनिया के सबसे सफल इंसान को प्रेम में असफलता मिली थी। वे ताउम्र अविवाहित रहे। उन्होंने सीएनएन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया था।

प्रेम का दर्द ऐसा होता है जिसे शायद ही कभी कोई भूल पाता हो। रतन टाटा की जिंदगी में भी यही दर्द था। जिसका जिक्र उन्होंने एक बार किया था। उन्होंने कहा था आप नहीं जानते अकेले रहना कैसा होता है? जब तक आप अकेले समय बिताने के लिए मजबूर नहीं होते तब तक अहसास नहीं होता।

रतन टाटा ने भी प्रेम किया था लेकिन उनका प्यार भी अधूरा रह गया। जब वे अमेरिका के लॉस एंजिल्स में थे तब उन्हें प्यार हुआ था। टाटा उस लड़की को दिलो जान से चाहते थे। वो उससे शादी करने ही वाले थे। लेकिन 1962 के भारत-चीन युद्ध ने सब कुछ बदल दिया। रतन टाटा की दादी की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसकी वजह से अचानक उन्हें भारत लौटना पड़ा।उन्होंने सोचा कि वह लड़की भी उनके साथ आएगी लेकिन वह नहीं आई।

उस इंटरव्यू में टाटा ने बताया, “जब मैं अमेरिका में काम कर रहा था, तब शायद यह सबसे गंभीर मामला था। हमारी शादी न होने का एकमात्र कारण यह था कि मैं भारत वापस आ गया था और उसे मेरे पीछे आना था। लेकिन वह भारत-चीन संघर्ष का वर्ष था। वह नहीं आई और उसने अमेरिका में किसी और से शादी कर ली।”