• 25/03/2024

बधाई: तापसी पन्नू ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, जानें किसके साथ लिए सात फेरे

बधाई: तापसी पन्नू ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, जानें किसके साथ लिए सात फेरे
Spread the love

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने गुपचुप तरीके से अपनी शादी रचा ली है। ‘पिंक’ गर्ल ने राजस्थान के उदयपुर में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ सात फेरे लिए। बताया जा रहा है कि दोनों की सीक्रेट शादी 23 मार्च को हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व ओलंपिक पदक विजेता मैथियास बो और तापसी ने 23 मार्च को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। बताया जा रहा है कि दोनों की सीक्रेट शादी के फंक्शंस 20 मार्च से शुरु हुए थे।

मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहने के लिए कपल ने गुपचुप तरीके वेडिंग के सारे फंक्शंस आयोजित किए। इसलिए अभी तक न तो तापसी की तरफ से और न ही मैथियास की तरफ से शादी की पुष्टि की गई है।

ये सेलेब्स हुए शामिल

रिपोर्ट के अनुसार तापसी ने अपनी शादी में अपने सबसे करीबी दोस्त अनुराग कश्यप और कनिका ढिल्लों को ही इनवाइट किया था।

Related post