• 30/06/2024

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर NIA का एक्शन, राजौरी जिले के कई इलाकों में छापेमारी

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर NIA का एक्शन, राजौरी जिले के कई इलाकों में छापेमारी
Spread the love

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर NIA की टीम एक्शन में आ गई है। रियासी आतंकवादी हमले में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने रियासी आतंकवादी हमला मामले में रविवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की। जिससे आतंकियों के सुराग का पता लगाया जा सकेगा।

आतंकवादियों ने 9 जून 2024 की शाम को रियासी जिले के पौने इलाके में शिवखोरी से कटरा जा रहे यात्रियों की बस पर गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिससे बस पास की खाई में जा गिरी थी। इस आतंकी हमले के कारण एक बच्चा सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी।

 

NIA की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि छापेमारी के दौरान विभिन्न वस्तुएं जब्त की गईं जिनसे आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के बीच संबंधों का पता चलता है।

Related post

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर बड़ी मुठभेड़; गोलीबारी में सेना ने दो को किया ढेर, एक अधिकारी समेत चार जवान घायल

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर बड़ी मुठभेड़; गोलीबारी…

Spread the loveजम्‍मू-कश्‍मीर में आतंक पर नकेल कसने की कवायद जारी है। कुलगाम में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को…
सोमालिया में मुंबई जैसा आतंकी हमला, 15 की मौत, आतंकियों का होटल पर कब्जा

सोमालिया में मुंबई जैसा आतंकी हमला, 15 की मौत,…

Spread the loveसोमालिया की राजधानी मोगादिशु में शुक्रवार की रात मुंबई की तरह आतंकी हमला हुआ है। आतंकी ने यहां स्थित…