• 19/02/2025

Breaking: रेखा गुप्ता गुप्ता होंगी दिल्ली की नई CM, जानें कौन हैं नई मुख्यमंत्री

Breaking: रेखा गुप्ता गुप्ता होंगी दिल्ली की नई CM, जानें कौन हैं नई मुख्यमंत्री
Spread the love

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई है। दिल्ली में भी बीजेपी ने उप मुख्यमंत्री बनाया है। प्रवेश वर्मा उप मुख्यमंत्री होंगे। वहीं विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे।

रेखा गुप्ता कल दोपहर साढ़े 12 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ ही मंत्री मंडल का भी शपथ ग्रहण होगा। बीजेपी ने रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है। वे दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

रेखा गुप्ता हरियाणा की जींद की रहने वाली हैं और BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वो दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रहीं। साल 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से वो पार्षद चुनी गईं थीं।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…
शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुए घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम…
जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम…

Spread the love00 विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर 00 जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका…