• 20/02/2025

रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, PM मोदी की मौजूदगी में इन 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ

रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, PM मोदी की मौजूदगी में इन 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Follow us on Google News

रेखा गुप्ता दिल्ली की 9 वीं मुख्यमंत्री बन गई हैं। पीएम मोदी, अमित शाह सहित बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में उन्होंने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

साथ ही 6 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। जिसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है।

आपको बता दें रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। वे पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं।