• 04/05/2026

Results Live: बंगाल में 145 सीटों पर आगे बीजेपी, TMC 103 पर, असम में BJP को बहुमत, तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK 74 सीटों पर आगे

Results Live: बंगाल में 145 सीटों पर आगे बीजेपी, TMC 103 पर, असम में BJP को बहुमत, तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK 74 सीटों पर आगे
Spread the love

पश्चिम बंगाल में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। कुल 293 सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया गया था। राज्य में रिकॉर्ड मतदान दर्ज हुआ, जो 92 प्रतिशत से अधिक रहा। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी भी सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत झोंक चुकी है। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

– राजनीतिक रूप से सबसे अहम सीटों में शामिल भवानीपुर पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। यहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस (AITC) के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं शुभेंदु अधिकारी, जो BJP  का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस से प्रदीप प्रसाद और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPM) से श्रीजीव बिस्वास भी इस मुकाबले को और दिलचस्प बना रहे हैं।

गठबंधनबढ़त (Lead)जीत (Win)कुल सीट
तृणमूल कांग्रेस (TMC+)1030105
भारतीय जनता पार्टी (BJP)1450140
(CONG)202
वाम मोर्चा (LEFT)101
OTH (अन्य)303

Assam Results:
असम में कुल 126 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान हुआ था और यहां भी वोटिंग प्रतिशत 85 फीसदी से अधिक रहा। राज्य में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भी लंबे समय बाद सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है।

गठबंधनबढ़त (Lead)जीत (Win)कुल सीट
BJP+84084
(CONG+)26026
OTH101

Tamil Nadu Results:
तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए मतदान हुआ और यहां रिकॉर्ड 85.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य में फिलहाल द्रविड़ मुनेत्र कषगम की सरकार है, जिसका नेतृत्व एम के स्टालिन कर रहे हैं। वहीं विपक्ष में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम और एनडीए गठबंधन है। इस बार थलापति विजय की पार्टी भी मैदान में उतरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 (LIVE अपडेट)

गठबंधनबढ़तजीतकुल सीट
DMK+ (सत्तारूढ़ गठबंधन)58058
AIADMK+ (मुख्य विपक्षी)44044
TVK (विजय की पार्टी)820
OTH (NTK एवं अन्य)101

Kerala Results:
केरल में 140 सीटों के लिए एक चरण में मतदान हुआ, जिसमें 78.27 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां पी विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ सरकार सत्ता में है और वह फिर से जीत दोहराने की कोशिश में है।

केरल विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 (LIVE अपडेट)

गठबंधनबढ़तजीतकुल सीट
LDF (वामपंथी गठबंधन)606
UDF (कांग्रेस गठबंधन)25025
BJP+ (NDA)906
OTH (अन्य)101

Puducherry Results:
वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए मतदान हुआ, जहां लगभग 90 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। यहां एन रंगास्वामी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में है और आज के नतीजे तय करेंगे कि सत्ता बरकरार रहेगी या बदलाव होगा।

गठबंधन / पार्टीबढ़त (Leading)जीत (Won)कुल सीटें (Total)
NDA (BJP+)404
INDIA (CONG+)10
अन्य (OTH)000

Related post

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश…..

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री…

Spread the loveरायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटकोना पहुंचकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया।…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी…..

विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’…

Spread the loveरायपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा…
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय…

Spread the loveरायपुर: ​बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित  भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व…