• 18/10/2022

रोजर बिन्नी के हाथ में भारतीय क्रिकेट का ‘कंट्रोल’; BCCI के बने नए अध्यक्ष, सौरव गांगुली की लेंगे जगह

रोजर बिन्नी के हाथ में भारतीय क्रिकेट का ‘कंट्रोल’; BCCI के बने नए अध्यक्ष, सौरव गांगुली की लेंगे जगह
Spread the love

भारत के पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी को सौरव गांगुली की जगह अगले बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया. वे BCCI  के 36वें प्रेसिडेंट बन गए हैं. बोर्ड की AGM में मंगलवार को बिन्नी को प्रेसिडेंट चुना गया.

दरअसल, मंगलवार को BCCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) मुंबई के ताज होटल में हुई. इस बैठक में सचिव सचिव जय शाह, पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और रोजर बिन्नी भी मौजूद रहे. इस दौरान वे निर्विरोध चुनाव जीच गए.

गांगुली को 2019 में बीसीसीआई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली थी. वह अगले तीन साल तक दोबारा अध्यक्ष चुने जा सकते थे लेकिन किसी ने उनका समर्थन नहीं किया.

निवर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि मैं रोजर बिन्नी को शुभकामनाएं देता हूं. नया ग्रुप इसे आगे बढ़ाएगा. बीसीसीआई अच्छे हाथों में है. भारतीय क्रिकेट मजबूत है इसलिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

बता दें कि 67 वर्षीय बिन्नी BCCI अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे. बिन्नी अपने हालिया कार्यकाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे थे और अब BCCI अध्यक्ष बनने के बाद वो राज्य निकाय में अपना पद छोड़ देंगे.

रोजर बिन्नी भी सौरव गांगुली की तरह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हैं. हालांकि वे कभी टीम के कप्तान नहीं थे. बिन्नी 1983 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे.

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 यात्री घायल

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन…

Spread the loveउत्तराखंड में एक भयानक हादसा सामने आया है। जहां सभी धामों के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों…
आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत,…

Spread the loveबिहार के रोहतास में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नोखा प्रखंड के रोपहथा गांव में भीषण आग लग गयी।झोपड़ी…