• 18/10/2022

7 वर्षीय मासूम के साथ युवक ने की दरिंदगी, चाऊमीन खिलाने के बहाने पड़ोसी ने किया रेप

7 वर्षीय मासूम के साथ युवक ने की दरिंदगी, चाऊमीन खिलाने के बहाने पड़ोसी ने किया रेप
Spread the love

उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. बीते दिन राजधानी लखनऊ में एक युवकी और महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था. इसी बीच यूपी जिले के बांदा जिले से भी एक 7 वर्षीय मासूम से रेप का मामला सामने आया है.

दरअसल, पूरा मामला शहर कोतवाली के एक मोहल्ले का है. यहां एक 7 वर्षीय बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने 7 वर्षीय मासूम को चाऊमीन खिलाने के बहाने को बाहर ले गया और अपने हवस का शिकार बनाया.

बताया जा रहा है कि बच्ची के काफी देर से लापता होने पर परिजनों ने खोजना शुरु किया, तभी बच्ची अचेत अवस्था मिली. बच्ची को होश आने पर उसने घरवालों को आपबीती बताई. जिसके बाद पिता ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

जांच के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी बच्ची का मुंह दबाकर झाड़ियों में ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया. वहीं परिजनों का कहना है कि बच्ची काफी देर से नहीं मिल रही थी. काफी खोजबीन के बाद वह मिली. जिसके बाद थाने जाकर मामले की शिकायत की. वहीं पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है. आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई.

Related post

रिश्ते शर्मसार: दादा और चाचा कर रहा था युवती के साथ रेप, ऐसे खुला मामला तो हरकत में आई पुलिस

रिश्ते शर्मसार: दादा और चाचा कर रहा था युवती…

Spread the loveमुबंई में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक 20 वर्षीय युवती ने…
चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की मासूम के साथ रेप, फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की मासूम के…

Spread the loveझारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर शर्मसार हुई है. यहां 6 साल की मासूम बच्ची के साथ एक…
हैवानियत की सारी हदें पार: घर में अकेला पाकर नाबालिग का रेप करने घुसा युवक, विरोध करने पर एसिड पिला काट दिया गया

हैवानियत की सारी हदें पार: घर में अकेला पाकर…

Spread the loveआंध्र प्रदेश में एक हैवानियत की हदें पार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने…