• 23/01/2023

Video: बाइक पर रोमांस करते-करते की हदें पार, पुलिस ने कपल के सिर से उतारा यूं प्यार का भूत

Video: बाइक पर रोमांस करते-करते की हदें पार, पुलिस ने कपल के सिर से उतारा यूं प्यार का भूत
Spread the love

बाइक की टंकी पर गर्लफ्रैंड को बैठाकर रोमांस करते हुए शहर में घूमने वाले कपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने उनके साथ एक और जोड़े को भी पकड़ा है। रविवार रात को पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएट कराया।

प्रेमी जोड़ों को ग्लोब चौक बुलवाया गया वहां एसपी अभिषेक पल्लव ने उनकी जमकर क्लास ली। गिरफ्तार किये गए युवक का नाम जावेद है। जो कि भिलाई के चौहान टाउन का रहने वाला है और वैशाली नगर गुरुद्वारा के पास उसके पिता की फर्नीचर की दुकान है। वहीं दोनों लड़कियां बाहर की हैं जो कि भिलाई में रहकर पढ़ाई करती है।

हाल में ही में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें युवक बगैर नंबर की बाइक को ड्राइव कर रहा था और टंकी पर बैठी लड़की उसके साथ रोमांस कर रही थी। लखनऊ के बाद छत्तीसगढ़ के भिलाई में चलती ट्रैफिक के बीच सड़क पर रोमांस करते हुए कपल को कई लोगों ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया। जिसके बाद वीडियो पुलिस के आला अधिकारियों तक भी पहुंचा।

एसपी अभिषेक पल्लव ने सड़क पर रोमांस करने वाले इन जोड़ों की पतासाजी का आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगाला। जिसमें इन प्रेमी जोड़ों के अलावा एक अन्य जोड़ा स्कूटी पर सवार था, जो कि इन्हीं के साथ-साथ जा रहा था और बीच-बीच में बातें कर रहा था। सभी स्मृति नगर के एक कैफे में जाकर रुक गए।

स्कूटी के नंबर के आधार पर पुलिस जवाहर नगर के एक पते पर पहुंची। वहां गाड़ी के साथ ही दो युवतियां मिली। लड़कियों ने बताया कि स्कूटी उदय सिंह की है और वह बाइक जावेद चला रहा था। जिसके आधार पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि बगैर नंबर की जिस बाइक पर जावेद युवती के साथ रोमांस कर रहा था वह चोरी की थी। उसने मात्र 9 हजार रुपये में बाइक खरीदी थी। बाइक में बैठकर रोमांस करने वाली युवती ने पूछताछ में बताया कि वह अपने एक्स बॉयफ्रैंड को जलाने के लिए नए बॉयफ्रैंड के साथ इस तरह रोमांस कर रही थी।

देखिए वीडियो

Related post

आज का पंचांग 19 जून 2026: शीतला षष्ठी आज, जानिए तिथि, वार, नक्षत्र, योग और राहुकाल का समय

आज का पंचांग 19 जून 2026: शीतला षष्ठी आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 19 June 2026 (पंचांग 19 जून 2026): आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के…
Aaj Ka Rashifal : आज इन राशि वालों की इनकम में होगी बढ़ोतरी, मन रहेगा प्रसन्न, जानिए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज इन राशि वालों की…

Spread the loveAaj Ka Rashifal : 19 जून 2026 :-  शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है. मेष, वृषभ और मिथुन समेत 12…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Spread the loveसाय ने शॉल, स्मृति-चिन्ह एवं बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट कर किया स्वागत रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष…