• 23/01/2023

नकल करना अब देश की सुरक्षा के लिए खतरा, पकड़े जाने पर लगेगा NSA

नकल करना अब देश की सुरक्षा के लिए खतरा, पकड़े जाने पर लगेगा NSA

Follow us on Google News

परीक्षा में नकल करना अब छात्रों के लिए भारी पड़ सकता है। नकल करते हुए पकड़े जाने पर NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इसमें मदद करने वाले शिक्षकों या अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई के प्रावधान किए गए हैं जिसके तहत उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

दरअसल उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्य देश भर में नकल के लिए बदनाम हैं। बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए यूपी सरकार बर सख्त कदम उठाने जा रही है। 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाया जाएगा। नकल में शामिल पाए जाने वाले परीक्षा केन्द्र के व्यवस्थापक कक्ष निरीक्ष के खिलाफ भी FIR दर्ज की जाएगी।

क्या है NSA और उसके प्रावधान

आपको बता दें अगर प्रशासन को ऐसा प्रतीत होता है कि देश की सुरक्षा और सद्भाव के लिए कहीं कोई खतरा हो तो वह NSA के तहत किसी को भी हिरासत में लिया जा सकता है। इस कानून के तहत संदिग्ध को 3 महीने तक हिरासत में रखा जा सकता है। जरुरत पड़ने पर 3-3 महीने के लिए अवधि बढ़ाई जा सकती है। इस कानून के तहत संदिग्ध को 12 महीने तक जेल में रखा जा सकता है।

यहां तक कि उस पर आरोप तय करने की भी जरुरत नहीं होती। कानून के तहत राज्य सरकार को यह बताना पड़ता है कि इस व्यक्ति को जेल में रखा गया है और उसे किसा आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही हिरासत में लिया गया व्यक्ति केवल हाईकोर्ट के एडवायजरी बोर्ड के सामने ही अपील कर सकता है। जब मामला कोर्ट में जाता है तब सरकारी वकील कोर्ट को मामले की जानकारी देते हैं।