• 25/09/2024

घाटी में दूसरे फेज के लिए मतदान जारी…चुनावी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री, 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर हो रही वोटिंग

घाटी में दूसरे फेज के लिए मतदान जारी…चुनावी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री, 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर हो रही वोटिंग
Spread the love

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है। दूसरे चरण में 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस फेज में 239 उम्मीदवार अपनी किस्मत चुनाव मैदान में आजमा रहे हैं, जबकि 25 लाख 78 हजार मतदाता उनकी किस्मत का फैसला EVM में कैद करेंगे। सेकेंड फेज में 15 सीटें सेंट्रल कश्मीर और 11 सीटें जम्मू की हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बीरवाह से चुनाव लड़ रहे हैं। उमर लोकसभा चुनाव में बारामुला सीट तिहाड़ जेल से चुनाव लड़े इंजीनियर राशिद से हार गए थे। इस बार भी गांदरबल सीट पर उनके खिलाफ जेल में बंद सरजन अहमद वागे उर्फ आजादी चाचा मैदान में हैं।

पहले चरण में 18 सितंबर को 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए थे। पहले चरण में 61.38 फीसदी मतदान हुआ था। किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 80.20% और पुलवामा में सबसे कम 46.99% वोटिंग हुई।

Related post

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, नए भारत के स्वप्नदृष्टा एवं पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत…
CG-इस स्टेशन में ट्रेन से उतरते ही मिलेगी किराये की बाइक,जानें कितना देना होगा किराया…

CG-इस स्टेशन में ट्रेन से उतरते ही मिलेगी किराये…

Spread the loveबिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी…
CG – हाथियों का आतंक: जंगल में भैंस चरा रहे ग्रामीण पर नर हाथी ने किया हमला, मौके पर मौत

CG – हाथियों का आतंक: जंगल में भैंस चरा…

Spread the loveरायपुर:-  छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर आई है। उच्च शिक्षा विभाग…