• 24/05/2024

वैष्णो देवी जा रहे परिवार के सात लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत! 20 गंभीर रूप से घायल..

वैष्णो देवी जा रहे परिवार के सात लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत! 20 गंभीर रूप से घायल..
Spread the love

दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर मिनी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई।इस हादसे में एक ही परिवर के 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ही परिवार के करीब 30 लोग मिनी बस में माता वैष्णो देवी जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी अंबाला में पहुंची तो ट्रक के साथ टक्कर हो गई।

हादसे में बच्चे समेत 7 की मौत और करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल और अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

यूपी से वैष्णो देवी जा रहा था परिवार

हादसे में बाल-बाल बचे परिवार के सदस्यों ने बताया कि मिनी बस में एक ही परिवार के लगभग 30 लोग यूपी के बुलंदशहर से वैष्णो देवी के लिए निकले थे।जब उनकी बस अंबाला पहुंची तो उनकी मिनी बस के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए और उनकी गाड़ी पीछे से ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भयंकर था कि परिवार के 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 4 लोगों की अस्पताल में जाने से पहले मौत हो गई।

जांच अधिकारी ने बताया कि मौके से आरोपी ट्रक चालक फरार है। जिसका ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल ट्रक चालक की तलाश जारी है।इसके अलावा सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में अभी तक 7 लोगों की जान जा चुकी है। कुछ की हालत गंभीर है। जिन्हें रेफर किया जाएगा।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…