• 21/10/2024

Breaking: नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी मुठभेड़, 4 माओवादियों के मारे जाने की खबर, 1 जवान घायल

Breaking: नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी मुठभेड़, 4 माओवादियों के मारे जाने की खबर, 1 जवान घायल

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली में फोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं एक जवान भी घायल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक फोर्स को भामरागढ़ तहसील के कोपरी के जंगलों में नक्सली मूवमेंट की खुफिया सूचना मिली थी। जिसके बाद नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। नक्सल विरोधी दस्ता सी-60 मौके के लिए रवाना किया गया।

फोर्स के जवानों और माओवादियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल अभी इलाके में मुठभेड़ जारी है।