• 22/04/2023

Sex Racket: एक्ट्रेस गिरफ्तार, चला रही थी हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 3 मॉडल्स रेस्क्यू, इन फिल्मों में कर चुकी है काम

Sex Racket: एक्ट्रेस गिरफ्तार, चला रही थी हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 3 मॉडल्स रेस्क्यू, इन फिल्मों में कर चुकी है काम
Spread the love

मुंबई में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट (High profile Sex Racket) का पर्दाफाश हुआ है। जिस्म फरोशी के इस मामले में पुलिस ने एक भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई एक्ट्रेस ही सेक्स रैकेट चलाया करती थी।

सेक्स रैकेट चलाने वाली इस भोजपुरी एक्ट्रेस का नाम सुमन कुमारी है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच को रॉयल पाम होटल में Sex Racket चलाए जाने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने अपने एक पॉइंटर को कस्टमर बनाकर एक्ट्रेस सुमन कुमारी के पास भेजा। एक्ट्रेस की पॉइंटर से डील हुई, जिसमें उसने हर मॉडल का 50 से 80 हजार रुपये की डिमांड की।

होटल में पहले से ही कई मॉडल्स मौजूद थीं। पॉइंटर से इशारा पाते ही पुलिस ने होटल में दबिश देकर एक्ट्रेस सुमन कुमारी को पैसे लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से 3 मॉडल्स का रेस्क्यू किया है।

फिल्मों में काम करने पहुंची मॉडल्स की करती थी सप्लाई

पुलिस के मुताबिक रेस्क्यू की गई मॉडल्स बॉलीवुड में अपना कैरियर बनाने मुंबई आई थी। फिल्मी दुनिया में स्ट्रगल कर रही इन मॉडल्स को पैसों की जरुरत थी। इनकी इसी मजबूरी का भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी ने फायदा उठाया और उन्हें देह व्यापार में ढकेल दिया। सुमन कुमारी ऐसी ही लड़कियों को अपना शिकार बनाती थी और उन्हें कस्टमर तक सप्लाईकरती है।

इन फिल्मों में किया काम

सेक्स रैकट चला रही एक्ट्रेस सुमन कुमारी ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। जिसमें लैला मजनू के अलावा भोजुपरी कॉमेडी शो बाप नंबरी बेटा दस नंबरी कर चुकी हैं। इसके अलावा बूम ओटीटी पर भी काम कर चुकी है। सुमन पिछले 6 साल से मुंबई में है। वो जिस्म फरोशी का कारोबार कब से चला रही है फिलहाल इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

Also Read: अतीक हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मर्डर के दौरान शूटर्स के साथ दो और लोग थे मौजूद, कर रहे थे ये काम! 

Related post

श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर : छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति

श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर : छत्तीसगढ़ में…

Spread the love00 सुरक्षित श्रम, सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, सम्मानजनक रोजगार और डिजिटल सेवाओं का व्यापक विस्तार विशेष लेख…
साप्रवि ने कर्मचारी चयन मंडल द्वारा भरे जाने वाले तृतीय श्रेणी पदों की शैक्षणिक योग्यता में किया संशोधन

साप्रवि ने कर्मचारी चयन मंडल द्वारा भरे जाने वाले…

Spread the loveरायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारी चयन मंडल द्वारा भरे जाने वाले तृतीय श्रेणी पदों की शैक्षणिक योग्यता में संशोधन…
विष्णु भैया के नेतृत्व में आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़ : महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय

विष्णु भैया के नेतृत्व में आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़…

Spread the love विशेष लेख – डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक रायपुर। किसी भी राज्य के विकास की वास्तविक पहचान वहां की…