• 22/04/2023

3 मौत: CG में शख्स ने पत्नी और 3 साल के बच्चे को जहर देकर मारा, खुद फांसी पर झूला

3 मौत: CG में शख्स ने पत्नी और 3 साल के बच्चे को जहर देकर मारा, खुद फांसी पर झूला
Spread the love

राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र स्थित मोतिमपुर खुर्द में एक शख्स ने अपनी पत्नी और 3 साल के बच्चे की जहर देकर हत्या कर दिया। जिसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक तुकेश मजदूरी का काम करता था। और पिछले कई दिनों से आर्थिक तंगी के हालात से गुजर रहा था। सुबह जब उसके साथी उसे बुलाने उसके घर गए तो अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक तोकेश सोमकेवरे के शव को फांसी के फंदे से उतारा। वहीं उसकी पत्नी निक्की और पुत्र निहाल का का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने मौके से चूहे मारने की दवा भी बरामद की है।

पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है। और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Related post

विशेष लेख : पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल

विशेष लेख : पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु…

Spread the loveनया छत्तीसगढ़, नई उम्मीदें: पर्यटन से गांवों की तस्वीर बदलने वाले नायकों की अनकही कहानी धनंजय राठौर सयुक्त संचालक…
वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर

वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में…

Spread the loveवन क्षेत्रों की 18 सड़कों के उन्नयन की अनुशंसा, गोमर्डा अभयारण्य में स्थानांतरित किए जाएंगे 50 काले हिरण ‘ऑरेंज…
सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री टंक राम वर्मा

सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण…

Spread the loveबलौदाबाजार विधानसभा में विकास की नई सुबह बलौदाबाजार, सिमगा और तिल्दा-नेवरा विकासखंड को मिली करीब 5 करोड़ रुपए के…