• 22/01/2023

Video: बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को अब शंकराचार्य ने दी चुनौती, जानिए क्या कहा

Video: बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को अब शंकराचार्य ने दी चुनौती, जानिए क्या कहा

Follow us on Google News

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों सुर्खियों का केन्द्र बने हुए हैं। शास्त्री को एक के बाद एक नई चुनौतियां मिल रही है। अब उन्हें ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने चैलेंज दिया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जोशीमठ में दरारें आ गई है। जमीन धंस रही है, उसे रोककर दिखाएं तो मानें कि चमत्कार है। हम फूल बिछा कर उनको ले आएंगे और फिर झुक कर के पलकों पर बिछा करके उनको वापस करेंगे। उन्होंने कहा कि चमत्कार जनता के लिए होना चाहिए तो जय-जयकार करेंगे।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बिलासपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां उन्होंने ये बातें कही। मीडिया ने उनसे बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के रायपुर में चल रही राम कथा और दिव्य दरबार को लेकर सवाल किया। जिसके जवाब में शंकराचार्य ने कहा कि उन्हें उसकी व्यक्तिगत जानकारी नहीं है। इसलिए वे इस पर कोई बात नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि ज्योतिष शास्त्र के आधार पर अगर वहां पर कोई भविष्य कहा जा रहा है तो वह शास्त्र की कसौटी पर है और उसे हम मान्यता देते हैं। हमारा यह कहना है कि जो भी धर्म गुरूओं के द्वारा कहा जाए शास्त्र की कसौटी पर होना चाहिए, मनमाना नहीं।

अंध श्रद्धा उन्मूलन की चुनौती

आपको बता दें इससे पहले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति के श्याम मानव ने चुनौती दी थी। जिस पर विवाद भी हुआ। धीरेन्द्र शास्त्री ने उनकी चुनौती को स्वीकार भी की और कहा कि वे रायपुर आ जाएं उनकी टिकट का पैसा भी वे दे देंगे। हालांकि श्याम मानव रायपुर नहीं आए।

.. नहीं तो पंडिताई छोड़ दें – मंत्री की चुनौती

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भी धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि बस्तर में धर्मांतरण हो रहा है अगर वे सिद्ध कर देंगे तो लखमा राजनीति छोड़ देंगे और वे अगर ऐसा नहीं कर पाए तो उन्हें पंडिताई छोड़नी पड़ेगी।

देखिए वीडियो