• 25/01/2023

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नागपुर पुलिस ने दी क्लीन चिट, नहीं मिला अंधविश्वास फैलाने का सबूत

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नागपुर पुलिस ने दी क्लीन चिट, नहीं मिला अंधविश्वास फैलाने का सबूत
Spread the love

महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम वाले वीडियो की जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया है। वो कहीं भी अंधविश्वास फैलाते नहीं पाए गए।

नागपुर कमिश्नर अमितेष कुमार ने कहा कि 5 जनवरी से 11 जनवरी तक नागपुर में महाराज का कार्यक्रम हुआ था। जिसमें कि 7 और 8 जनवरी को दिव्य दरबार के वीडियो की पुलिस ने बारीकी से जांच की है। इसमें किसी भी प्रकार का अंधश्रद्धा फैलाया जा रहा है या अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून 2013 या ड्रग्स ऐंड कॉस्मेटिक्स ऐक्ट के तहत गुनाह होता नहीं नजर आ रहा है। इसमें हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि उनके द्वारा किसी तरह का अंधविश्वास नहीं फैलाया जा रहा है। इसकी जानकारी हम उनके पास पहुंचा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी, कॉलर ने कहा- 13 वीं की तैयारी कर लो

आपको बता दें महाराष्ट्र श्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के नागपुर में हुए कार्यक्रम को लेकर शिकायत की थी। जिसमें श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास और जादू-टोना को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

श्याम मानव का कहना था, “धीरेंद्र शास्त्री दिव्य दरबार के नाम से सभा करते हैं। उसमें दो कानूनों का उल्लंघन होता है पहला है- 2013 का महाराष्ट्र का जादू-टोना विरोधी कानून और दूसरा है- 1954 का ड्रग्स एंड रेमेडीज एक्ट।”

इसे भी पढ़ें: ED Breaking: CG के दो और अधिकारियों को ईडी ने किया गिरफ्तार 

Related post

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के विवादित वीडियो नहीं हटाए, फेसबुक, यूट्यूब और एक्स को नोटिस, हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के विवादित वीडियो नहीं हटाए, फेसबुक,…

Spread the loveबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से जुड़े एक मामले की याचिका की सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश…
धीरेंद्र शास्त्री मुसलमानों को सुनाएंगे रामकथा, यहां से मिला है आमंत्रण, बोले- 4-5 साल जिंदा रहा तो..

धीरेंद्र शास्त्री मुसलमानों को सुनाएंगे रामकथा, यहां से मिला…

Spread the loveबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। देश भर…
BREAKING: धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने वाले पर पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम, SIT का भी गठन

BREAKING: धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की…

Spread the loveबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिलने के पुलिस ने आरोपी के…