• 30/05/2024

गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में शशि थरुर का PA गिरफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ाया

गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में शशि थरुर का PA गिरफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ाया
Spread the love

कांग्रेस नेता और केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से सांसद शशि थरूर के पीए शिव कुमार प्रसाद को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। वे एयरपोर्ट पर विदेश से लौटे किसी आदमी से गोल्ड ले रहे थे। उसी दौरान कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ा। उनके पास से 500 ग्राम गोल्ड बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 55 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शिव कुमार दुबई से लौटे किसी व्यक्ति को रिसीव करने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पहुंचे थे। इसी दौरान यात्री उन्हें सोना हैंडओवर कर रहा था। उसी दौरान कस्टम के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ा। शिव कुमार से कस्टम के अधिकारियों ने गोल्ड के बारे में पूछताछ की लेकिन वे कोई भी संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाए। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले में शशि थरुर का बयान भी सामने आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मैं चुनाव प्रचार के लिए धर्मशाला में था तो मुझे अपने स्टाफ के एक पूर्व सदस्य से जुड़ी एक घटना के बारे में सुनकर झटका लगा। ये शख्स मुझे एयरपोर्ट फैसिलिटेशन असिस्टेंट को लेकर पार्ट टाइम सेवा दे रहे थे। वह 72 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति हैं और उन्हें डायलिसिस होने के कारण पार्ट टाइम पर रखा गया था। मैं मामले की जांच में अधिकारियों का पूरा समर्थन करता हूं। कानून को अपना काम करना चाहिए।”

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…